फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंत्रोच्चार के बीच 63 जोड़ों ने लिए सात फेरे

विज्ञापन
धानापुर में सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देते भाजपा विधायक सुशील सिंह। संवाद
विज्ञापन
नियामताबाद/धानापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को नियामताबाद और धानापुर विकास खंड परिसरों में 63 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधुओं ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि के सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
विज्ञापन

नियामताबाद ब्लॉक परिसर में आयोजित समारोह में 22 जोड़ों का विवाह हुआ। यहां 23 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, लेकिन एक जोड़ा नहीं पहुंचा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मणों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया। समारोह में शहनाई, ढोल-नगाड़े और डीजे की व्यवस्था रही। ब्लॉक प्रमुख पति बाबूलाल यादव और बीडीओ शशिकांत पांडेय ने बरातियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर रही है। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, लाल अमरेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, आलोक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उधर, धानापुर ब्लॉक परिसर में 41 जोड़ों का विवाह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहयोग और सम्मानपूर्वक नई शुरुआत का अवसर देती है। समारोह की अध्यक्षता कमलाकांत मिश्र ने की, जबकि संचालन अभय सिंह पिंटू ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, बीडीओ राकेश कुमार मिश्रा, राजेश सिंह और गोपाल बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें