फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अमन यादव ने 155 किलो बेंचप्रेस कर जीता दिल, फिटनेस चैंपियनशिप में दिखा दम

विज्ञापन
हनुमानपुर में आयोजित वेटलिफ्टिंग में विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हनुमानपुर स्थित आरएस फिटनेस एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित फिटनेस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी ताकत का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में 85 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्ट्रांग मैन अमन कुमार यादव ने 74 किलोग्राम वर्ग के बेंचप्रेस में 155 किलोग्राम वजन उठाकर सभी को चौंका दिया। वहीं, शुभम विश्वकर्मा ने 66 किलोग्राम वर्ग में डेडलिफ्ट में 227.5 किलोग्राम भार उठाकर ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अन्य वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बेंचप्रेस 53 किलोग्राम वर्ग में रिंकु सहाने ने 105 किलोग्राम उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गौरव कुमार (75 किग्रा) दूसरे और राहुल कुमार (70 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहे। 59 किलोग्राम वर्ग में आकाश यादव ने 125 किलोग्राम उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया और रवि साहनी 97.5 किलोग्राम के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 66 किलोग्राम वर्ग में मनीष कुमार ने 110 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि बिरदा कुमार और अनुज सिंह ने 95-95 किलोग्राम वजन उठाकर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। फिटनेस एकेडमी के कोच मो. राजा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें