फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अमन वेस्ट रोवर्स, प्रतिमा बनीं बेस्ट रेंजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। इसमें अमन राजभर को बेस्ट रोवर्स और प्रतिमा यादव को बेस्ट रेंजर्स प्रदान किया गया। रोवर्स वर्ग में प्रथम स्थान ( सर्वोत्तम ) अटल बिहारी वाजपेयी टोली , द्वितीय स्थान (उत्तम ) भगत सिंह टोली, एवं रेंजर्स वर्ग में प्रथम स्थान रानी लक्ष्मी बाई टोली, द्वितीय स्थान किरण बेदी टोली एवं तृतीय स्थान रानी दुर्गावती टोली को मिला। सांत्वना पुरस्कार शेष अन्य टोली को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जिला कमिश्नर रेंजर्स एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो संगीता सिन्हा, मुख्य अतिथि गौरव कुमार शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुहम्मदाबाद, विशिष्ट अतिथि ऊषा मौर्या, प्रवक्ता आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रोवर प्रभारी पवन कुमार सिंह एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ प्रियंका पटेल द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया।
सभी 13 टोलियों में एक से बढ़कर एक सुंदर आकर्षक टेंट बनाए गए थे। टेंट के भीतर बच्चों की ओर से शिक्षाप्रद गजट्स बनाए गए। गजट्स में प्राथमिक शिक्षा, जुता चप्पल स्टैंड, गीले एवं सूखे कपड़े को टांगने, अपनी श्रद्धा एवम् आस्था के अनुरूप पूजा स्थल, भोजन को बिल्ली आदि बचाने के लिए सीकहरी, गीला एवं सुखा कचरा रखने के लिए अलग अलग स्थल को इंगित करना, साफ सुथरा शौचालय आराम के पल बिताने के लिए झूला आदि ने अतिथियों एवं निर्णायको को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ऊषा मौर्या ने कहा कि यह आयोजन आप सभी रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षुओं के लिए भविष्य में अनुशासन, कर्तव्य निष्ठ, साहसी ,अच्छा नागरिक, बेहतर राष्ट्र भक्ति युक्त होकर आपके भविष्य रोजगारपरक एवं मानवता संबंधित कार्य में बेहद लाभदायक सिद्ध होगा।
शिविर संचालन रतन जायसवाल, सहयोगी प्रशिक्षक साक्षी गुप्ता के साथ प्रशांत और आयुष गुप्ता सहयोग की भूमिका में रहे।
इस अवसर पर स्वागत ज्ञापन डॉ प्रियंका पटेल, धन्यवाद ज्ञापन एवं मंच संचालन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व रोवर प्रभारी डॉ संतोष कुमार यादव ने सम्पन्न किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सरवन कुमार यादव, डॉ रमाकांत गौड़, डॉ कलावती, संतोष कुमार, डॉ कलावती, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ अमिता सिंह, डॉ शमशेर बहादुर, डॉ सुरेन्द्र कुमार सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ल, डॉ रोहित कुमार यादव सहित समरजीत राकेश, देवेन्द्र बहादुर सिंह, श्याम जन्म सोनकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें