फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : जिस चावल को कुत्ते ने खाया, उसी को पकाकर बच्चों को परोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के जमसोत गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बच्चों के लिए रखे गए चावल को एक आवारा कुत्ते ने खा लिया था। इसके बाद उसी चावल को पकाकर बच्चों को परोस दिया गया। हालांकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, शिक्षा विभाग ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय के रसोईघर में मिड-डे मील के लिए चावल रखा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और चावल खाने लगा। आरोप है कि रसोइया ने कुत्ते को भगा दिया और उसी का उपयोग भोजन बनाने में कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही बरती गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।
गांव के वीरेंद्र कुमार, शिव प्रसाद, संतोष, राम प्रसाद और रामबली ने विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शिक्षक नियमित रूप से स्कूल नहीं आते, जिससे पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञानप्रकाश राय ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि चावल रखा हुआ था, तभी एक कुत्ता वहां पहुंच गया था। रसोइया ने कुत्ते को भगा दिया और जिस चावल को कुत्ते ने छू लिया था, उसे अलग कर दिया गया। बच्चों के लिए नया भोजन तैयार कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वायरल वीडियो और ग्रामीणों के आरोपों की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें