फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जमीन के बदले धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के गोपालापुर गांव की प्रधान पर जमीन के बदले धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और उनके बेटे पर धमकी देने का आरोप लगा है। बृहस्पतिवार को गांव की महिलाओं ने एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत करने वाली महिलाओं का आरोप है कि उनके परिवार पिछली तीन पीढ़ियों से पुश्तैनी जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन अब उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि गांव की प्रधान पंचायत भवन निर्माण के नाम पर पुश्तैनी जमीन खाली करने अथवा धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रही हैं। एक महिला ने ग्राम प्रधान के बेटे पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
कोट-
- गोपालपुर की कुछ महिलाओं ने शिकायत की है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजीव मोहन सक्सेना, एसडीएम
विज्ञापन


- ग्राम पंचायत की एक एकड़ बंजर भूमि पर आरोपियों ने कब्जा कर आवास बना लिया है। छह बिस्वा जमीन खाली है, जिस पर पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का प्रस्ताव दिया गया है। इसी वजह से लोग धर्म परिवर्तन का झूठा आरोप लगाकर बचना चाह रहे हैं। इस मामले में एसडीएम मौका मुआयना कर चुके हैं। - फातिमा बेगम, ग्राम प्रधान, गोपालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें