फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : पीआरवीकर्मी घायल को ले जाने के बजाय 20 मिनट तक ऑटो का कर रहे थे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय के डांडी में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के मामले में उसके सैन्यकर्मी पिता ने अस्पताल प्रशासन और पीआरवी कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के 25 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब सैन्यकर्मी पिता सूबेदार संजय कुमार यादव ने सीएमओ और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने पुत्र के लिए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैथापुर निवासी करन यादव 6 नवंबर को डांडी स्थित कॉलेज से घर लौटते समय दुर्घटना में घायल हो गया था। क्षेत्र के रहने वाले आशीष चौहान के बुलाने पर 112 नंबर की गाड़ी आई थी। इसके बाद पीआरवीकर्मी अपने वाहन में ले जाने के बजाय 20 मिनट तक ऑटो रूकवाने का इंतजार करने लगे। बाद में आशीष उसे ई-रिक्शा से घायलावस्था में लेकर राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचा। घायल करन काफी देक तक जमीन पर पड़ा रहा। इस दौरान आशीष ने स्ट्रेचर लेकर अस्पताल के अंदर ले जाने का प्रयास किया। आरोप है कि वहां खड़े वार्ड बॉय ने उसे स्ट्रेचर ले जाने से रोक दिया। काफी देर तक वह जमीन पर पड़ा रहा। बाद में किसी उसे इमरजेंसी रूम में ले गये। वहां चिकित्सक के आने तक मौत हो गई। बाद में चिकित्सक ने युवक के शराब पीने की बात बताई थी। मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मियों की लापरवाही के बाबत टीम गठित कर जांच बैठायी। बीतते वक्त के साथ जांच ठंडे बस्ते में चली गई है। वहीं दूसरी तरफ अब पिता सूबेदार संजय यादव ने पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाते हुए लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ.युगल किशोर राय ने बताया कि मृत युवक के पिता ने शिकायत की है। वैसे घटना के बाद जांच टीम गठित की गई थी जिसकी रिपोर्ट दो दिन बाद आनी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें