फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नायाब स्पोर्ट्स कप में रनर अप रही पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता पूर्वांचल स्पोट्स की टीम। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिल्ली के छतर सिंह खेल मैदान पर खेले जा रहे नायाब स्पोर्ट्स कप के फाइनल मुकाबले में पूर्वांचल स्पोर्ट्स पराजित हो गई। दिल्ली की हर्षमन एकेडमी ने पूर्वांचल को 50 रनों से हरा दिया। इस तरह टीम को रनर अप का खिताब मिला। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर पहले खेलते हुए दिल्ली ने 8 ओवर में 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली टीम 15 ओवर में ही 101 रन पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली की तरफ से राणा,अतुल और मान ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जबकि पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की तरफ से श्रेयांश वर्मा, सचिन, बिट्टू और कप्तान आयुष ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। टीम के कोच शौजब हुसैन और मैनेजर सुरेश धनखड़ ने बताया कि टीम ने दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन किया है। वाराणसी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें