फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक लाख दस हजार रुपये मूल्य की शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार की भोर में पचफेडवा स्थित नेशनल हाइवे से एक बोलेरो से 35 पेटी शराब बरामद की। जो कि अवैध तरीके से बिहार ले जाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बरामद शराब की कीमत पुलिस ने एक लाख 10 हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन

अपराधियों की तलाश में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह शुक्रवार की भोर में पुलिस बल के साथ पचफेडवा स्थित नेशनल हाइवे के किनारे वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान वाराणसी की ओर से एक बोलेरो वाहन को शक होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर तस्कर वाहन को लेकर भागने लगे। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन से 35 पेटी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी कागजात के आधार पर शराब की तस्करी करते हैं। वाराणसी से शराब लाकर उसे बिहार में ऊँचे दामों पर बेचते हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान भदोही जिले छोटी मई निवासी राजेश कुमार गौतम व रैयलपुर गांव निवासी अशोक पाल के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें