फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजपा केवल पत्थर ही नहीं लगाती, उद्घाटन भी करती है: डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि देश और प्रदेश में काम करने वाली सरकारें हैं। भाजपा सरकार केवल पत्थर नहीं लगाती, बल्कि उनका उद्घाटन भी करती है। वर्तमान सरकार ने देश और प्रदेश में कानून का राज कायम किया है ताकि लोग चैन से रह सकें। सरकार बिजली, सड़क, अस्पताल व शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को दूर कर रही है। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय दानापुर विकासखंड के बहेरी गांव में सोमवार को आयोजित सांसद जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनपद को कई ओवरब्रिज, अंडरपास और सड़कें दीं हैं। कहा कि किसी भी एमपी या एमएलए की विकास की भूख मिटनी नहीं चाहिए। चुनाव नए मुद्दों पर लड़ना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, बुद्धू विश्वकर्मा, राजेश तिवारी, राजेश सिंह, हरिवंश उपाध्याय, सुशील सिंह जनौली, मीना चौबे, सुजीत जायसवा, रामकेश बिंद, देवेंद्र सिंह, सत्यवान मौर्य, अनिल सिंह, संतोष सिंह, डॉ. अभय वर्मा, नंदू खरवार, अरविंद खरवार, कृष्णलाल बिंद, धनजंय खरवार, अतुल सिंह, विकास गुप्ता मौजूद रहे। संचालन रामजी तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें