फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो : पड़ाव चौराहे पर 135 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
पड़ाव पर हो रही सफाई। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। नमो घाट पर एयर शो के दूसरे दिन 24 अक्टूबर को उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 22 अक्टूबर को हुए पहले एयर शो के अनुभवों के आधार पर दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

पड़ाव चौराहे पर 105 की जगह 135 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी है। इसमें पीएसी के 20 जवान, रस्सा पार्टी की पांच टीमों के 20 सदस्य और वाराणसी से आने वाले 60 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। इसके अलावा यातायात पुलिस के जवान भी मोर्चा संभालेंगे। भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रमुख रास्तों, चौराहों और घाटों के आसपास पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी।
वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को तीन दिवसीय एयर शो प्रस्तावित है। पहले दिन का आयोजन पूरा होने के बाद अब दूसरे दिन की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 23 अक्टूबर की सुबह से ही पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे। वहीं, एयर शो के लिए इस्तेमाल होने वाले रास्तों की साफ-सफाई पर भी विशेष जोर दिया गया। चार रास्तों से जुड़ी छह गलियों में दिन में तीन बार झाड़ू लगाई गई, ताकि दर्शकों को आने-जाने में परेशानी न हो। 24 अक्टूबर की सुबह दर्शकों के पहुंचने से पहले घाटों पर फिर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें