फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन प्रमुख बिंदुओं पर काम से स्वच्छता रैंकिंग सुधारने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिलने वाली रैकिंग में अभी तक जिले के नगर निकाय कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं। ऐसे में रैंकिंग को सुधारने के लिए स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े जिले अधिकारियों ने तीन प्रमुख बिंदुओं पर काम कराने का लक्ष्य तय है। इसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, ट्रिपल आर यायी रिड्यूस, रियूज और रीसाइकिल सेंटर निर्माण के अलावा नगर को ओडीएफ प्लस का दर्जा दिलाना प्रमुख है। नगर में साफ-सफाई व्यवस्था के दावे को आंकने के लिए हर वर्ष स्वच्छ भारत मिशन की ओर से सर्वे के बाद रैंकिंग जारी की जाती है। इस मामले में जिले के चारों निकायों का हाल कभी भी बहुत बेहतर नहीं रहा है। नगर पालिका पीडीडीयू नगर की ओर से थोड़ा बेहतर करने का प्रयास किया गया लेकिन नगर पंचायतों का हाल बेहाल रहा है। स्वच्छता रैंकिंग 2023 में हुए सर्वे के दौरान नार्थ जोन की 486 नगर पालिकाओं में नगर पालिका पीडीडीयू नगर को 286वीं रैंक मिली थी। जबकि वर्ष 2022 में 289 थी। यानि बहुत मशक्कत के बाद नगर पालिका सिर्फ नौ पायदान की ही छलांग लगा पायी थी। वहीं नार्थ जोन के 590 नगर पंचायतों में जिले की चंदौली नगर पंचायत का सबसे खराब प्रदर्शन था। चंदौली नगर पंचायत को 562, सैयदराजा 459 व चकिया 204 रैंक मिली थी। इस बाद रैंक सुधारने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर दिया जाएगा। वहीं ट्रिपल आर, रिड्यूज, रिसाइकिल और रियूज सेंटर का निर्माण कराया जाएगा, जिसके तहत लोगों के घरों से निकलने वाले खराब कपड़े, जूते व अन्य ऐसे सामान जो लोगों के घरों में अनुपयोगी हो चुकी है उसे ट्रिपल आर सेंटर पर रखकर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा। इसके अलावा नगर के सभी शौचालयों को दुरूस्त कर ओडीएफ प्लस का दर्जा भी प्राप्त करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें