फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: चंदौली में युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर किया तोड़फोड़, पथराव में सब इंस्पेक्टर घायल

Sat, 18 Jun 2022 01:04 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली

सार

दानापुर रेल मंडल का कुछमन स्टेशन पीडीडीयू नगर जंक्शन के समीप का स्टेशन है। शनिवार सुबह सैकड़ों की संख्या में पहुंचे उपद्रवियों ने पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चंदौली में रेलवे स्टेशन पर पथराव, घायल सब इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शनिवार को चंदौली भी पहुंच गया। सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं ने कुछमन रेलवे स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने स्टेशन सहित रेलवे फाटक तक जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया। इसमें एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए।

विज्ञापन


उपद्रव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।  घटना की जानकारी होते ही एसपी अंकुर अग्रवाल भी पहुंचे। स्टेशन परिसर में भारी सुरक्षाबल तैनात है। दानापुर रेल मंडल का कुछमन स्टेशन पीडीडीयू नगर जंक्शन के समीप का स्टेशन है।

जान बचाकर भागे रेलकर्मी
शनिवार सुबह सैकड़ों की संख्या में पहुंचे उपद्रवियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। स्टेशन मास्टर का केबिन, यात्रियों के बैठने की कुर्सियां, सिग्नल केबिन, एक प्राइवेट वाहन, अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर बने रेलवे फाटक के साथ अन्य जगहों पर जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव के बाद कार्यरत रेलकर्मी जान बचाकर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन

कुछमन रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
पथराव में ताराजीवनपुर चौकी के प्रभारी गंगाधर मौर्या घायल हो गए।   घटना की जानकारी होते ही रेल व जिला पुलिस में हड़कंप मच गया।  एसपी अंकुर अग्रवाल,सीओ अनिल राय, एसओ सत्येंद्र विक्रम सिंह, सीओ जीआरपी सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  लेकिन तबतक प्रदर्शनकारी भाग निकले।  हालांकि इस दौरान कोई ट्रेन उधर से नहीं गुजरी, वरना कुछ भी हो सकता था।  पूरी घटना के दौरान कई ट्रेनें इधर-उधर रोक दी गईं। 
विज्ञापन

एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल

उपद्रव के दौरान कुचामन रेलवे स्टेशन से लेकर मुख्य बाजार तक अफरातफरी का माहौल बन गया। सभी दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। कुछ देर में ही बाजार सहित स्टेशन पर सन्नाटा छा गया। पथराव की घटना के बाद पीडीडीयू जंक्शन यार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें