फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय बंद होने पर किया प्रदर्शन

Mon, 25 May 2015 01:51 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर रविवार को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर ताला लटका देख कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य महकमे के लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी कर भड़ास निकाली। प्रदर्शन की जानकारी होते ही स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी एम. लाल गौतम वहां पहुंचे और आशाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद प्रशिक्षण शुरू हो सका।


स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण सीमएओ कार्यालय सभागार में चल रहा है। रविवार को चौथे दिन प्रशिक्षण के लिए जब आशाएं पहुंचीं तो देखा कि कार्यालय पर ताला लटका हुआ था। घंटों इंतजार के बाद जब ताला नहीं खुला तो नाराज आशाएं धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान आशाओं ने कहा कि रविवार की दोपहर 11 बजे तक कार्यालय बंद था। ऐसे में हम सभी घंटों कार्यालय के बाहर धूप में बैठना पड़ा। इसकी जानकारी स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी को दी। वहां पहुंचे स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी ने घंटों आशाओं को मनाया, लेकिन आशाएं इस बात पर अड़ी रही कि रविवार को अवकाश कर देना चाहिए था, लेकिन ऐसा क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें