फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पुलिया के पास प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कैथी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण की मांग को लेकर पुलिया के समीप खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेताया कि यदि शीघ्र पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कैथी गांव के यादव बस्ती तक जाने के लिए नहर पर तीन वर्षों पूर्व पुलिया का निर्माण कराया गया था, जो कुछ दिनों बाद ही टूट गई।

इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से पुलिया निर्माण की मांग की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

 इससे नाराज ग्रामीण शुक्रवार को लामबंद होकर पुलिया के पास पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई थी। इसके चलते निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया टूटी होने के कारण बहुत संभलकर निकलना पड़ता है, लेकिन रात के वक्त इसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। इस दौरान राकेश सिंह, कैलाशनाथ यादव, रामधनी यादव, चुलबुल सिंह, दयानंद सिंह आदि रहे।
 अनिल यादव, लल्लन यादव, डब्लू पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें