फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दुर्व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 30 Nov 2016 01:38 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
धरने पर बैठे ईसीआरकेयू के सदस्यों को संबोधित करते एसपी सिन्हा।
विज्ञापन
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनरतले रेल कर्मचारियों ने मंडलीय लोको चिकित्सालय में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन किया। बाद में 17 सूत्री ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो  आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे मंडल का सबसे बड़ा चिकित्सालय लोको मंडलीय चिकित्सालय है। बावजूद इसके यहां सर्जन, महिला रोग विशेशज्ञ,नेत्र रोग, दंत चिकित्सक की कमी है। यहां से एंबुलेंस का नियमित संचालित नहीं किया जाता है। यहां तमाम समस्याएं हैं। वक्तओं ने  मंडल में स्वास्थ्य निरीक्षक के पद बढ़ाने, अस्पताल के वेस्ट मेटेरियल को जलाने की व्यवस्था करने, अस्पताल के बेड शीट, कंबल और तौलिये को धुलाने के लिए स्थायी रूप से धोबी की व्यवस्था करने,  की मांग की। प्रदर्शन में केंद्रीय संगठन मंत्री रमेश चंद्र, केदार प्रसाद, केंद्रीय उपाध्यक्ष बालक राम, जेएल शर्मा, डीपी यादव, बीबी पासवान, शाखा एक से श्रीराम सिंह,डीपी यादव, वीके गुप्ता, मनजीत सिंह, शाखा दो से भैया लाल,  सुभाष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें