फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 27 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
जले ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग को लेकर रविवार को कस्बावासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कस्बावासियों ने चेताया कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

कस्बे के पूर्वी बाजार में विद्युत आपूर्ति के लिए 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया था। एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जल गया। इसके बाद कस्बावासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी सूचना देकर जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाराज कस्बावासियों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया और वे लामबंद होकर जले ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना रहा कि रोजे के माह में बिजली के अभाव में रोजेदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली न होने की वजह से व्यापार भी चौपट हो रहा है। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान केशरीनंदन, कुंदन चौहान, पिंटू जायसवाल, अमरेश्वरानंद, राजन, अव्वास अली, मनौवर अली, गिरजा, धर्मेंद्र आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें