फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिश्रमिक नहीं मिलने पर प्रदर्शन

Wed, 04 Mar 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को नसबंदी कैंप के दौरान पारिश्रमिक नहीं मिलने पर आशा संगनियों ने प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं प्रभारी डा. चंद्रमणि सिंह का कहना है कि लाभार्थियों को उनका पैसा दिया जा रहा है।

इस दौरान आशाओं का कहना था कि नसबंदी के लिए आशा संगनियों ने महिलाओं को लाकर नसबंदी कराया, लेकिन हम सभी प्रोत्साहन राशि नहीं दिया गया है।

कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। चेताया कि यदि पारिश्रमिक नहीं मिला, तो फाइलेरिया कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य योजनाओं में भी योगदान नहीं देंगे। हमारा पारिश्रमिक भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मनोरमा, सितारा, रेहाना, कुसुम, संध्या, प्रभावती आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें