फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार हटाने के लिए प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2015 01:19 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रैथा गांव की दलित बस्ती के निवासियों ने बस्ती के ऊपर से गए हाईटेंशन तार हटाने की मांग करते हुए सोमवार को  गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 रविवार की रात एक तार टूट कर गिर गया था संयोग कि कोई घटना नहीं घटी।

बिजली कर्मियों ने टूटे तार को ठीक किया और हाइटेंशन तार को हटवाने की बात अधिकारियों तक पहुंचवाने के आश्वासन के बाद बस्ती निवासी शांत हुए।
दलित बस्ती के उपर से हाईटेंशन तार गया है। रविवार की रात दशमी राम के घर  बाहर अजय अपने तीन भाइयों के साथ सोया हुआ था।रात में अचानक तेज हवा चलने पर हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया।
विज्ञापन



संयोग  था कि अजय और उसके भाई तार की चपेट में नहीं आए। इससे बस्ती में हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह बस्ती से ऊपर से गए तार को हटाने की मांग को लेकर बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दी। बाद मे बिजली विभाग के कर्मियों ने तार हटाया और उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 इस पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में रमेश राम, दिलशेर, सोहन, बद्री, राधेश्याम, अजय, मुन्नी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें