क्षेत्र के कवरूवां गांव में कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में भारी
अनियमितता बरते जाने पर भड़के ग्रामीणों ने कोटा निरस्त करने की मांग को
लेकर मंगलवार को गांव में ही जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
इस दौरान
लोगों ने मांग किया कि यदि जिला प्रशासन गरीबों के खाद्यान्नों को
कालाबाजारी करके अपना झोली भरने वाले कोटेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
नहीं की गई तो वे सड़क पर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
जानकारी के
अनुसार कवरूंवा गांव के कोटेदार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई खाद्यान्न योजना,
एपीएल, अंत्योदय, बीपीएल कार्डधारकों को विगत कई माह से खाद्यान्न नहीं
दिया जा रहा है।
जब ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जाता है तो कोटेदार द्वारा
राशन कार्ड कटवाने की धमकी दी जाती है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष
व्याप्त है।
लोगों का कहना है कि उनका आंदोलन कार्रवाई न होने पर व्यापक
होगा। दूसरी तरफ गांव के ग्राम प्रधान शिवमूरत राम ने बताया कि विगत दिनों
कोटेदार के अनियमितता की शिकायत पर आपूर्ति विभाग द्वारा जांच की गई थी।
लेकिन अब-तक कोई ठोस कार्रवाई न किये जाने पर उसका हौसला बुलन्द है।
इससे
आजिज आकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है।
प्रदर्शन करने वालों में
बाबूलाल, चंद्रशेखर, शमशेर, जंगबहादुर, राजेन्द्र, बब्बन, रानी, आशा,
मालती, सुषमा, गायत्री, रीता, लीलावती, रजमीना, विभा, राजू, विनय, कलावती
सहित अन्य ग्रामीण रहे।