फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 07 Dec 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मानसनगर रेलवे कालोनी में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से जल भराव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति यह है कि कालोनी में क्वार्टरों के आस पास का इलाका तालाब में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


 इससे कालोनी में रहना दूभर हो रहा है और संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

इससे नाराज होकर रविवार को कालोनी के महिलाओं ने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भी भेजा।


पत्र के माध्यम से महिलाओं ने बताया कि कालोनी में पानी भरा हुआ है। भारतीय शिक्षा सदन स्कूल त्रिमुहानी से सकलडीहा रोड जाने वाली सड़क का पुरब का हिस्सा तालाब बन गया है।

 लगातार पानी जमा होकर इसमें सड़ रहा है। इससे भयंकर बदबृ निकल रही है। इससे कालोनीवासियों को क्वार्टर में रहना मुश्किल हो गया है। यही नहीं गंदगी की वजह से आए दिन संक्रामक बीमारियों हो रही है।
विज्ञापन


कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन आज तक सुनवइाऌ् नहीं हुई। चेतावनी दी कि जल्दी ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


 प्रदर्शन करने वालों में प्रदर्शन करने वालों में अंजू देवी, रेनु सिंह, कविता, सुनीता, गीता,  उमा, कांता दास, कुसम शर्मा, मुन्नी बेरा, रेखा, रेणुका श्रीवस्तव, सरिता,  चिंता देवी, सोनी सानिया, डाली, सुरभि आदि तमाम महिलाएं  शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें