फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के नईबाजार स्थित एक मोबाइल की दूकान और दो पान की गुमटियों का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने हजारों रुपये नगदी सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इससे नाराज व्यापारियों ने बाजार में सोमवार की दोपहर 12 बजे पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



साथ ही चेताया कि अगर शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन भी करेंगे। गौरतलब है कि नईबाजार में दस दिनों में आधा दर्जन दूकानों से चोरियां हो चुकी हैं, पर पुलिस किसी का भी खुलासा नहीं कर सकी है।
रविवार की रात ओमकार यादव के मोबाइल की दूकान का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नगदी व तकरीबन चार हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। इसी रात संतोष मौर्या के पान की गुमटी का ताला चटका कर चोरों ने पांच सौ रुपये नकदी व एक हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ  कर दिया।
विज्ञापन



सोमवार की सुबह कुछ ही देर में व्यापारियों की भारी भीड़ वहां एकत्रित हो गई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस रात्रि में गश्त नहीं कर रही है। जिसकी वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना था कि गत 15 जनवरी को देवपति मौर्या के परचून की दूकान का ताला तोड़ कर चोरी हुई थी। इसी तरह 12 जनवरी को परशुराम सिंह के जनरल स्टोर के दूकान का ताला तोड़ कर चोरी हुई थी।



व्यापारियों द्वारा नईबाजार पुलिस चौकी में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में चोरी पर अंकुश न लगने पर बड़े आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई। उधर चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के पूरे प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन



प्रदर्शन में पारस शर्मा, राजेश राजभर, रामअवध विश्वकर्मा, देवपति आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें