अधिकारों में कटौती के खिलाफ, वेतन विसंगति को दूर करने सहित दस सूत्री मांग को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के आह्वान पर जिले के सभी नौ ब्लाकों में ब्लाक कर्मियों ने गेट मीटिंग की और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के अगली कड़ी में ब्लाक कर्मी चौदह जुलाई से बांहों पर काली पट्टी बांध कर काम करेंगे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार ब्लाकों का अधिकार समाप्त करना चाहती है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। चौदहवें वित्त का धन न मिलने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा है।
इसको लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम विकास महापरिषद लगातार आंदोलन कर रही है। बताया कि चौदह से 18 जुलाई तक बांहों पर काली पट्टी बांध कर काम किया जाएगा। वहीं 19 को सामूहिक अवकाश, 21 से 23 तक तीन दिवसीय सामूहिक कार्य बहिष्कार और चौबीस जुलाई को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में सामूहिक रूप से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जाएगा। नियामताबाद में बीडीओ विजय कुमार सिंह, अमित कुमार त्रिपाठी, विश्राम प्रसाद, श्यामजी पाल, रणजीत सिंह, अमरेन्द्र सिंह, संजीव कुमार, श्रीष त्रिपाठी,प्रमोद कुमार सिंह आदि रहे। सकलडीहा में खंड विकास अधिकारी दीलिप सोनकर के नेतृत्व में ब्लाककर्मियों ने ब्लाक बचाओ-पंचायत बचाओं नारे के साथ ही धरने की शुरूआत की। धरना में मनोज श्रीवास्तव,सियालाल यादव,गुलाब पांडेय,राजेश वर्मा,कमलेश सिंह व लल्लन सहित कई अन्य मौजूद रहें। धानापुर में बीडीओ सुशील कुमार मिश्र, हरिहर राम, जैनेन्द्र कुमार सिंह, एके सिंह, प्रदीप कुमार, बाबूलाल,राजाराम यादव, दयाल शरण श्रीवास्तव आदि रहे। बरहनी ब्लाक में एपीओ आीशष कुमार सिंह, अनंत कुमार सिंह, सुरेन्द्रनाथ तिवारी, नवमी उपाध्याय, खुर्शीद आलम, सतीश कुमार आदि रहे। चहनियां में खंड विकास अधिकारी दिलीप सोनकर, धनंजय कुमार सिंह, रामअवतार, पंकज सुरेश चंद आस्थाना आदि रहे। इसी तरह चकिया, शहाबगंज, नौगढ़, चंदौली आदि ब्लाकों में प्रदर्शन किया गया।