क्षेत्र के धरौली पुलिस चौकी अंतर्गत एलही गांव के लोगों ने रविवार की
दोपहर में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में गांव में ही प्रदर्शन करके खूब
नारेबाजी की।
इस दौरान कटौती के लिए बिजली विभाग के स्थानीय
अधिकारियों को दोषी करार दिया। चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो
आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के प्राइवेट कर्मी
द्वारा आए दिन बिजली आपूर्ति ठप कर दी जा रही है।
इससे आसपास के गांवों के
लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि चंदौली उपकेंद्र के
काटा फीडर से इलाके के एलही, सोहदवार, चक, उरगांव, जलालपुर गांवों में
बिजली आपूर्ति होती है।
गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए मैढ़ी गांव में
पैनल लगाया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कर्मी आए दिन
बिजली आपूर्ति ठप कर देते हैं।
इसकी शिकायत लगातार कई बार विभागीय
अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस अवसर पर अक्षयवर,
जयप्रकाश, कुलदीप, अशोक, सोहराब, हैदरअली, राजकुमार, अनवर आदि रहे।