लोहिया ग्राम कंजेहरा के ग्रामीणों ने कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाते
हुए शुक्रवार की दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
डीएम
के कार्यालय में नहीं रहने पर विकास भवन पहुंचे और एसडीएम को पत्रक सौंपा।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोटेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे
आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर रणजीत यादव, रामगहन, प्रमोद, मोहन,
सुखारी, दुक्खी, खलीफा मौजूद रहे।