फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बीईओ समेत चार कर्मचारी गैरहाजिर, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी समेत चार कर्मचारी गैरहाजिर थे। एसडीएम ने नोटिस जारी करने के साथ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका और दस्तावेज की जांच की। एसडीएम ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे तो खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय बिना किसी सूचना के गैरहाजिर थे। वहीं, सहायक लेखाकार कृष्णानंद चौहान, रमेश कुमार और हरिद्वार चतुर्वेदी भी अनुपस्थित थे। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताई और नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। अलावा जिलाधिकारी और बीएसए को पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें