फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुबह से इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिली तो सचिव समेत दो को कमरे में बंद किया

विज्ञापन
कंदवा के असना ​​स्थित साधन सहकारी समिति पर सचिव को बंधक बनाए किसान। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के कोदई स्थित साधन सहकारी समिति असना में बृहस्पतिवार को सुबह से नंबर लगाने के बावजूद खाद न मिलने से नाराज किसानों ने समिति के सचिव और एक किसान संगठन के मंडल प्रवक्ता को पांच घंटे तक कमरे में बंद रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ज्योंही दरवाजा खोला किसान यूनियन का तथाकथित मंडल प्रवक्ता मौके से भाग निकला। करीब पांच घंटे बाद रात नौ बजे एआर कोऑपरेटिव श्रीप्रकाश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर और दो दिन पर्याप्त खाद वितरित कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद किसानों ने सचिव को मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति असना पर 666 बोरी यूरिया उपलब्ध थी। समिति के सचिव सुनील तिवारी ने जलालपुर और सुढना गांव के किसानों को उर्वरक वितरित करने के लिए बुलाया। किसान समिति पर पहुंच कर नंबर लगाकर खाद बंटने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक किसान संगठन का तथाकथित मंडल प्रवक्ता वहां पहुंचा और अपने लिस्ट के अनुसार अपने लोगों में 666 बोरी यूरिया वितरित करा दिया।
इससे सुबह से नंबर लगाकर खाद का इंतजार कर रहे जलालपुर के 50 और सुढना के 25 किसानों को एक बोरी भी खाद नहीं मिल पाई। इसे लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खाद न मिलने और वितरण में भेदभाव से नाराज किसानों ने समिति के सचिव व किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता को एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी सूचना एआर कोऑपरेटिव श्रीप्रकाश उपाध्याय दी। करीब पांच घंटे बाद वे रात नौ बजे मौके पर पहुंचे और पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया। किसानों ने 666 बोरी खाद कितने और कहां के किसानों को दी गई है, इसकी जांच कराए जाने और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें