फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद मिला गंगा में उतराया मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। दिल्ली से लौटते समय सैदपुर पुल से बृहस्पतिवार को गायब मारुफपुर निवासी सौरभ यादव उर्फ भिंडे (34) का शव शनिवार की रात नरौली गंगा घाट पर उतराया मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव कि पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं युवक का शव मिलने के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बलुआ थाना के मारूफपुर गांव निवासी रामसागर यादव का पुत्र सौरभ यादव उर्फ भिंडे दिल्ली काम करने गया था।
बृहस्पतिवार को वह घर लौट रहा था। सैदपुर तक वह देखा गया और उसके बाद वह लापता हो गया। सैदपुर पुल पर उसका बैग, मोबाइल आदि मिला था। पुल से गुजरने वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैग की तलाशी के बाद पहचान के आधार पर सौरभ के घरवालों को बताया। वहीं युवक के गंगा में डूबने की आशंका पर खोजबीन शुरू कर दी।
दो दिनों की तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। वहीं शनिवार की देर शाम नरौली स्थित गंगातट पर लोगों ने युवक के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर परिवार वालों ने शव की पहचान सौरभ के रुप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। बलुआ थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें