कंदवा क्षेत्र के असना गांव स्थित बी-पैक्स समिति के सचिव सुनील तिवारी पर किसानों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अधिक दाम पर उर्वरक बेचने का आरोप लगाया था। शिकायतों को संज्ञान में लेकर सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता श्रीप्रकाश उपाध्याय ने सोमवार को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है।
उन्होंने बी-पैक्स ढोढ़िया के सचिव राजेंद्र सिंह को असना समिति का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। किसानों ने बीते छह अगस्त को एडीओ कोऑपरेटिव राजेश सिंह पत्रक सौंप सचिव पर मनमाने ढंग से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने का आरोप लगाया था और कार्रवाई की मांग की थी।
इसके बाद बाद 12 अगस्त को एआर कोऑपरेटिव के निर्देश पर बनी तीन सदस्यीय टीम की मौजूदगी में किसानों को उर्वरक वितरण कराया गया था। अमर उजाला ने सात और 13 अगस्त को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
शिकायत करने वाले किसानों संजय सिंह चंदेल, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जयशंकर सिंह, अरविंद सिंह, भोलू सिंह आदि ने सचिव को हटाए जाने पर खुशी जताई।