फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टक्कर के बाद बाइक-कार नहर में गिरी, डूबने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामपुर करणपुर नहर के पास बुधवार की दोपहर बाइक और कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार-बाइक नहर में पलट गई। बाइक सवार जगनारायण सिंह (35) और धर्मराज राम (35) की नहर में डूबने से मौत हो गई। वहीं, कार चालक घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल कार चालक को कार से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। कुढ़नी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि बक्सर जिले के राजपूर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के रहने वाले जगनारायण सिंह और धर्मराज राम दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तब तक एक कार से टक्कर हो गई। पुुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें