फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्मार्ट क्लास के बाद अब मॉडल विद्यालय में बच्चें करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिषदीय विद्यालय के बच्चे अब मॉडल स्मार्ट विद्यालय में पढ़ाई करेंगे। जिले के दो माॅडल विद्यालयों में से पहला विद्यालय शुक्रवार को सदर विकास खंड के फुटियां के संविलियन प्राथमिक विद्यालय में शुरू किया गया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग और शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से शिक्षा इंनिशिएटिव के तहत जिले में दो माॅडल विद्यालयों के निर्माण योजना है। इसमें पहले मॉडल स्मार्ट विद्यालय का निर्माण सदर विकास खंड के फुटियां के संविलियन प्राथमिक विद्यालय हो चुका है जिसका उद्घाटन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। जबकि दूसरे मॉडल स्मार्ट विद्यालय की सुविधा बरहनी ब्लाॅक के बगही प्राथमिक विद्यालय में की जाएगा।

ये मिलेगी सुविधाएं

मॉडल स्मार्ट विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों उनकी किताबों के आधार पर तैयार की डिजीटल कविता और कहानियों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए एक प्रोजेक्टर की सुविधा होगी। साथ ही इसमें एक स्कूल मेंटर को तैनात किया गया है। विद्यालय में कक्षा एक के 43, कक्षा दो के 42, कक्षा तीन के 60, कक्षा चार के 64 और कक्षा पांच के 59 बच्चे इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समाजिक संस्थाओं के समन्यवय जिले के 1185 परिषदीय विद्यालयों में 97 स्मार्ट क्लास के तर्ज पर दो मॉडल स्मार्ट विद्यालयों को तैयार किया जा रहा है। शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से दो मॉडल विद्यालयों खोलने का प्रस्ताव है इसमें एक शुरू हो गया है। दूसरे के लिए सभी उपकरण आ चुका है। इसे भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें