फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सात साल बाद 10.26 लाख से होगी सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
नेशनल हाईवे से धूसखास जाने वाला क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से धूस खास गांव की अनुसूचित जाति बस्ती, रेवसा व अन्य गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की दशा अब सुधरने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड की ओर से तैयार 10.26 लाख रुपये की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत करीब दो किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़क की सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण कराया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद विभाग टेंडर प्रक्रिया में जुट गया है। बरसात से पहले मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रखरखाव के अभाव में यह मार्ग करीब सात वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ा है। सड़क पर पहले बिछी गिट्टियां और कोलतार लगभग खत्म हो चुकी हैं, जिससे मार्ग कच्चे रास्ते में तब्दील हो गया है। बरसात में कीचड़ फैलने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। वहीं गर्मी और अन्य दिनों में धूल उड़ने से राहगीरों व बाइक सवारों को परेशानी होती है। कई बार धूल आंखों में जाने से लोग प्रभावित हो जाते हैं।
इस मार्ग से होकर धूस खास, रेवसा सहित कई गांवों के ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से बनाई गई 10.26 लाख रुपये की कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट......

धूस खास की अनुसूचित जाति बस्ती में जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण के तहत बनाई गई कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। बरसात शुरू होने से पूर्व मार्ग के बन जाने का लक्ष्य है।- राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें