इलिया। एक गांव में गुजरात से होली पर शुक्रवार की सुबह अचानक घर पहुंचा युवक पत्नी को किसी अन्य के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद अचेत हो गया। इससे क्षुब्ध युवक ने शनिवार की शाम जहर खा लिया। युवक ने पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी 22 वर्षीय युवक पिछले साल गुजरात किसी फैक्ट्री में काम करने गया था। किसी को बताए बगैर होली पर शुक्रवार की सुबह वह घर आया। घर में पत्नी को किसी दूसरे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख वह बेहोश होकर गिर पड़ा। दूसरे दिन युवक ने जहर खा लिया। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने ही उसे जहर दिया था। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपी पीड़ित का चचेरा भाई है, जो उम्र में उससे दो साल बड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।