फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिनों की सेवकाई के बाद नम आखों से दी मां को विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नवरात्र में नौ दिन तक मां का पूजन-अर्चन और सेवा करने के बाद बुधवार को भक्तों ने नम आखों से मां को विदाई दी। जिले में दो सौ से ज्यादा जगहों पर रखी गई दुुर्गा प्रतिमाओं का गाजे-बाजे, नाच-गाने और अबीर-गुलाल के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

नगर के दामोदरदास पोखरे में ज्यादातर प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इसको लेकर बुधवार की सुबह से ही प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। जिलाधिकारी ईशा दुहन, एसपी अंकुर अग्रवाल और सीओ अनिरूद्ध सिंह ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण भी किया। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में 26 और अलीनगर थाना क्षेत्र में 15 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित थीं। सबसे अधिक भी प्रतिमाओं का विसर्जन नगर स्थित दामोदरदास पोखरे में हुईं। इसके अलावा मानसरोवर तालाब, आरपीएफ कालोनी स्थित पोखरे समेत आसपास की नहरों में मूर्ति का विसर्जन हुआ। नगर में क्षेत्र में पड़ने वाले दामोदारदास पोखरे के पास नगर पालिका की ओर से लाईट, साफ-सफाई व चूने के छिड़काव के साथ पानी के टैंकर खड़े किये जाने की व्यवस्था की गई थी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोरों की भी तैनाती की गई थी।
चहनिया। क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद बृहस्पतिवार को मां की प्रतिमा का विसर्जन सोनहुला स्थित तालाब में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से किया गया। विसर्जन के दौरान चहनियां छात्र संगठन सृजन परिवार द्वारा आधा दर्जन से अधिक लाग निकाला गया। जो आकर्षण के केंद्र रहे। भीड़ को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही। कुल 17 स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। भक्त अबीर-गुलाल के साथ नाचते-गाते विसर्जन में शामिल हुए। वहीं निकाले गए लाग में प्रथम पुरस्कार मिठाई लाल विश्वकर्मा को दिया गया। मौके पर उपस्थित एसडीएम सकलडीहा मनोज पाठक,क्षेत्राधिकारी राजेश राय, बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह को छात्र संगठन सृजन परिवार द्वारा स्मृति चिह्न अंगवस्त्रम देकर चौराहे पर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

चकिया/ शिकारगंज। क्षेत्र के स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को बुधवार की शाम सिकंदरपुर, कौड़िहार, मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रप्रभा नदी में जयकारों के उद्घोष के साथ विसर्जित कर दिया गया। ‘हमनी के छोड़ी के नगरिया नू हो, कहवां जइबू ए माई’ सहित अन्य भक्ति गीतों के धुन पर थिरकते हुए भक्तों ने नगर का भ्रमण किया और लोगों में प्रसाद वितरण किया जयकारे लगाते रहे। इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। संवाद
पड़ाव। क्षेत्र के डोमरी गांव में जय मां दुर्गा पूजा समिति के विसर्जन में जुटे सैकड़ों भक्तों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए और मां के आशीर्वाद की कामना की। बुधवार की सुबह आरती पूजन के बाद दोपहर चार बजे क्षेत्र की महिलाओं ने मां का खोइछा भरा और अश्रु के साथ विदाई दी। बारिश और रास्ते के कीचड़ के बाद भी भक्तों का मां के प्रति भक्ति, स्नेह, उत्साह और उल्लास देखने लायक था। नौ दिन तक डोमरी में मां के भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान रामचरित मानस के रस का पान भी भक्तों ने किया। बुधवार की शाम हुए विसर्जन में समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय, हैपी शुक्ला, देवनाथ पांडेय, महेंद्र मिश्र, विजय तिवारी सहित सैकड़ों भक्त शामिल हुए। संवाद
पड़ाव। क्षेत्र के ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ ही आधा दर्जन पंडालों में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन बुधवार की शाम हुआ। क्षेत्र में भ्रमण कर नाचते-गाते जयकारे लगाते गंगा नदी के किनारे बनाए गए तालाब में प्रतिमाओं का विर्सजन कर दिया गया। माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा में अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। उनके भजन पर थिरकते श्रद्धालु काफी दूर तक पैदल ही जाते नजर आ रहे थे। विसर्जन स्थानों पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था है। इस अवसर पर पडाव ट्रक एड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनील गुप्ता गुड्डू, ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बिनोद यादव, श्री पूजा समिति के संयोजक विमल यादव, वीकेस यादव, हरि चौरसिया,दिपचद चौरसिया भाला यादव,सुरेन्द्र तिवारी धुव्र दिक्षित, रंजीत झा रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें