पीडीडीयू नगर।सदर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय, जरखोर में बृहस्पतिवार को एआरपी के निरीक्षण में दो शिक्षक बिना सूचना के ही अनुपस्थित मिले। जिसपर बीएसए सत्येंद्र सिंह ने दोनो शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्त एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) ने बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जरखोर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय में नियुक्त छह में तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले। इसमें एक अवकाश पर थे, वहीं शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह व अनिता सिंह बगैर सूचना गायब मिले। इस पर बीएसए ने दोनों का वेतन रोकने की कार्रवाई की। बीएसए सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों को नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है। यदि समुचित जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।