फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: होली के बाद अब काम पर लौटने वालों की ट्रेनों में हो रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली के बाद अब काम पर लौटने वालों की ट्रेनों में भीड़ उड़ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर विशेष इंतजाम किए हैं। मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की गई है। यहीं पर टिकट चेकिंग की जा रही है। इस दौरान बेटिकट यात्रियों को रोका जा रहा है। इसके बावजूद रविवार को अपलाइन की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। भीड़ को संभालने में सुरक्षा बलों को पसीने बहाने पड़े।
विज्ञापन

चंदौली के साथ ही पूर्वांचल और बिहार से बड़ी संख्या में लोग दिल्नी, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद सहित अन्य स्थानों पर रहकर नौकरी करते हैं। होली मनाने के लिए वे घर आए थे। हालांकि होली से पहले प्रयागराज महाकुंभ के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग आए थे। इस वजह से होली से पहले डाउनलाइन की ट्रेनों में अपेक्षाकृत कम भीड़ थी। बिहार, बंगाल सहित अन्य स्थानों पर शनिवार को होली मनाई गई। इसके चलते शनिवार को दिल्ली व मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अपेक्षाकृत भीड़ कम दिखी। रविवार को होली के बाद काम पर लौटने वालों की ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही। शनिवार को डीआरएम राजेश गुप्ता ने मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक भ्रमण कर व्यवस्था को जायजा लिया था। इसके बाद स्टेशन के अधिकारी और सक्रिय हो गए। इसके बाद स्टेशन के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की गई और बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने वालों को रोक दिया गया। उधर, पार्सल गेट भी बंद कर दिया गया और फुट ओवरब्रिज पर भी बैरिकेडिंग की गई। सुबह से ही आरपीएफ, आरपीएसएफ की फुट ओवरब्रिज, मुख्य गेट, प्लेटफाॅर्म पर तैनाती कर दी गई। यहां मानसनगर पोस्ट से भी आरपीएफ के जवान आ गए। मुगलसराय कोतवाली पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई। दिन में तो अधिक भीड़ नहीं रही, लेकिन शाम होते-होते अपलाइन की ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी। अपलाइन की ओर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट, पुरुषोत्तम, मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, हिमगिरी एक्सप्रेस सहित अन्य होली स्पेशल ट्रेनों में भीड़ रही। यात्रियों को सुरक्षित ढंग से ट्रेनों में सवार कराने के लिए आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ लगे रहे। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, सीएसजी एनके मिश्र भी निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें