फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दर्शना सिंह के बाद चंदौली जिले से साधना सिंह बनी राज्यसभा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले से दर्शना सिंह के बाद अब साधना सिंह भी राज्य सभा में जिले की समस्या उठाएंगी। जिला मुख्यालय के बबुरी रोड निवासी पूर्व विधायक साधना सिंह ने मंगलवार को 34 मत हासिल कर राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की। राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल हैं।देर शाम रिजल्ट आने के बाद लोगों ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।मुगलसराय विधान सभा से वर्ष 2017 से 22 तक विधायक रहीं साधना सिंह का टिकट काट दिया था। 11 फ़रवरी को भाजपा ने साधना सिंह को राज्य सभा का टिकट दिया था। मंगलवार को चुनाव में जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। पहले व्यापारी नेता, जिला पंचायत सदस्य और विधायक के बाद अब साधना सिंह सांसद बनी है। समर्थकों का कहना है कि दर्शना सिंह के बाद चंदौली की दूसरी महिला नेत्री राज्य सभा सदस्य बनेंगी। इससे सांसद में चंदौली की आवाज और बुलंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें