फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पत्नी से विवाद के बाद दुपट्टे से लटक कर पति ने दी जान

विज्ञापन
संदीप जायसवाल, फाइलफोटो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शक्तिनगर स्थित एक घर में शनिवार को पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति ने पत्नी का दुपट्टा लेकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे में पत्नी के दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर पति का झूलता हुआ शव मिला। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे नीचे उतारा और जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 शक्ति नगर के रहने वाले संदीप जायसवाल (32) का उसकी पत्नी पूजा जायसवाल से अक्सर किसी ना किसी बात पर विवाद होता रहता था। दोनों के दो बच्चे हैं इसमें एक की उम्र तीन वर्ष और दूसरे की उम्र एक वर्ष है। शनिवार की सुबह लगभग दस बजे संदीप जायसवाल कहीं से घर वापस लौटा था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

चर्चा है कि इसके बाद उसकी पत्नी पूजा शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गई। जहां से कुछ देर बाद वह घर लौटी। पत्नी के घर लौटते ही संदीप वहां से कहीं जाने लगा। इस बीच फिर से किसी बात के लेकर विवाद हो गया। तभी संदीप ने पत्नी के गले में पड़े दुपट्टे को खींचा और कमरे में जाकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी ने किसी प्रकार से कमरे में झांका तो पति संदीप जायसवाल को लटका देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी प्रकार लोहे के दरवाजे को काटकर कमरे के भीतर प्रवेश किया और संदीप को नीचे उतारा। बाद में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें