फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा हुई मतगणना में आफरीन बनीं मलोखर की ग्राम प्रधान

विज्ञापन
आफरीन बानो, ग्रामप्रधान, मुहम्मदपुर मलोखर, - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के मुहम्मदपुर (मलोखर) गांव के ग्राम प्रधान पद पर पीडीडीयू नगर एसडीएम ने सोमवार को मतगणना को चुनौती देने वाली आफरीन बानो को दोबारा हुई मतगणना के बाद 14 मतों से विजयी घोषित किया। वहीं निवर्तमान प्रधान जमीला बानो का निर्वाचन निरस्त कर दिया। एसडीएम ने आदेश की प्रति संबंधित विभागों को भेजने का आदेश दिया। पिछले वर्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुहम्मदपुर (मलोखर) के ग्राम प्रधान पद की उपविजेता आफरीन बानो ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पीडीडीयू नगर एसडीएम न्यायालय में पुनर्मतगणना का वाद दाखिल किया था। इस पर सुनवाई के बादए सडीएम ने पुनर्मतगणना के लिए 23 सितंबर 2021 की तिथि तय की थी। उसी दिन करीब पांच बजे तत्कालीन तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया की देखरेख में पुनर्मत गणना शुरू हुई जो करीब साढ़े आठ बजे तक चली। हालांकि तकनीकी कारणों से परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। पुनर्मतगणना में 15 मतों पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी पूरे समय तक होती रही। इसी वाद की सुनवाई करते हुए एसडीएम ने पाया कि मतगणना में अनियमितता की गई थी। चुनाव में आफरीन बानो को 275 व जमीला बानो को261 वैध मत मिले थे। इस प्रकार जमीला बानो का निर्वाचन निरस्त करते हुए एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने आदेश की प्रति जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय), खंड विकास अधिकारी नियामताबाद को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें