फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ड्रोन से पौधरोपण क्षेत्रों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) बी. शिवशंकर ने सोमवार को नौगढ़ और मझगाई रेंज का ड्रोन से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेंज कार्यालय परिसरों की व्यवस्थाएं देखीं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वन अधिकारियों से लगाए गए पौधों की देखभाल और रखरखाव की जानकारी ली। साथ ही पौधों की नियमित निगरानी और देखभाल करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पौधों को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाना वन विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी से काम करना होगा। इस दौरान मझगाई रेंजर मोहन सिंह, नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव, जयमोहनी रेंजर अमित श्रीवास्तव सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें