ीडीडीयू नगर में अछैवर प्रसाद बिंद की पुण्यतिथि मनाते समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के सदस्य। संव?
- फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा की फिर से तैनाती का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को चौथे दिन भी अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में हो हल्ला किया। वहीं तहसीलदार कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। अधिवक्ता दिन भर न्यायिक कार्य से विरत रहे।
संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार स्थानीय तहसील छोड़कर कही और नही जाना चाहती है। तीन साल से सारे अधिवक्ता और वादाकारी शोषण से परेशान है। स्थानांतरण होने के बाद भी सकलडीहा में टिकी रही। यहां तक कि तत्कालीन तहसीलदार के जाने के बाद कुर्सी तक बदल दिया गया।
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार वापस जाओ तहसीलदार हाय हाय के नारे के साथ भ्रष्टाचार मुक्त तहसील बनाओ का नारा दिया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक समस्याओं के बारे में अवगत कराने की बात कही। अंत में अधिवक्ताओं ने किसी भी न्यायालय में कोई कार्य या आदेश करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सिविल बार के पूर्व उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह दाढ़ी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने आंदोलन का समर्थन किया। इस मौके पर बार अध्यक्ष नितिन तिवारी, महामंत्री पंकज सिंह, सुभाष सिंह, विजय प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, अभय मौर्या, रामराज यादव, शिवपूजन राम, दशरथ यादव, शिव गोबिंद सिंह, श्रीकांत सिंह, रमाकांत पांडेय रहे।
सकलडीहा तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : CHANDAULI