फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। न्यायालय निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता मुखर हो गए हैं। सदर तहसील में आमरण अनशन व आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं ने जब रविवार की दोपहर में पदयात्रा कर पीएम की सभा की ओर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें सदर कोतवाली के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पहुुंच अधिवक्ताओं ने शासन व प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। एक घंटे बाद पुलिस ने सभी गिरफ्तार अधिवक्ताओं को रिहा कर दिया। इसके बाद सदर तहसील पहुंच सभी ने तीन दिनों अनशन कर रहे अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह का समर्थन किया । चेताया कि अगर अनशनरत अधिवक्ताओं को कुछ भी हुआ तो इसके लिए शासन व प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन ने जिले की जनता को छलने का काम किया। जिला प्रशासन के मद में करोड़ों रुपये पड़े होने के बावजूद जिला प्रशासन उसे खर्च नहीं कर पाया। इतना बड़ा प्रशासनिक तंत्र बजट खर्च नहीं कर पाया तो उससे विकास की उम्मीद करना बेमानी होगी। डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता अपनी जायज मांगों के लिए सड़क पर उतरे हैं तो लक्ष्य हासिल करके रहेंगे। अधिवक्ता एकता की ताकत एक बार फिर जिला प्रशासन को अहसास कराने का वक्त आ गया है। अधिवक्ता लड़ेंगे और अंतिम दम तक संघर्ष को बनाए रखेंगे। इस दौरान संजीव कुमार सिंह, संतोष पाठक, संतोष सिंह, अनिल सिंह, शैलेंद्र सिंह, विद्घाचरण सिंह, श्रीनिवास पांडेय, वीरेंद्र प्रताप सिंह छोटे, सुनील सिंह मुखिया, नीरज सिंह, निशांत अख्तर, टिवंकल सिंह, शिवमणि पुष्कर, पूरण यादव, इमरान सिद्दीकी, उज्जवल सिंह नीलू, हरेंद्र कुमार,सुल्तान खान, दिनेश यादव,शफीक अहमद, शमशुद्दीन, कमला यादव, सत्य प्रकाश रहे। संचालन राकेश रत्न तिवारी व झन्मेजय सिंह ने किया।
-----------------------
अनशन कर रहे अधिवक्ता ने आंदोलन में भरा जान
सदर तहसील परिसर में तीन दिनों तक आमरण अनशन कर रहे अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने आंदोलन में जान भर दिया। कहा कि याचना नहीं अब रण होगा। महासंग्राम भीषण होगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि जब तक न्ययालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू नही हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ता साथियों के लिए अगर अपने जान की भी कुर्बानी देनी पड़ी तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।
---------------
अनशन कर रहे अधिवक्ता का स्वास्थ्य परीक्षण
सदर तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठे अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह का रविवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा.पीपी उपाध्याय ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सक ने अनशन कर रहे अधिवक्ता का ब्लड प्रेशर नापा और अन्य परीक्षण भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें