फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवार की किशोरियां हुनर सीखने के साथ बनेंगी आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। अमर ज्योति सेवा केन्द्र की ओर से धरहरा गांव के पंचायत भवन में सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. वंदना मिश्रा तहसीलदार सकलडीहा और निदेशक ज्ञान प्रकाश ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुरूआत की। इस मौके पर गांव की गरीब परिवार की किशोरियों को हुनरमंद बनाने की पहल की सराहना की। इस दौरान संस्था द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. वंदना मिश्रा ने कहा कि जब गांव और शहर की आधी आबादी हुनरमंद और शिक्षित होगी, तभी देश सशक्त और आत्मनिर्भर होगा। सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये तरह तरह की योजना चलायी जा रही है। जिससे महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के तहत बल मिल रहा है। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर सुजीत, ग्राम प्रधान श्वेता सिंह, संध्या यादव, पूनम, कालिंदी, कविता, सविता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें