फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय स्थल में गंदगी देख भड़के एडीओ पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राकेश श्रीवास्तव ने रविवार को विकासखंड के कठौड़ी स्थित पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में गंदगी देख एडीओ भड़क गए। वहीं दो कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने उनके निलंबन की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा।
विज्ञापन

एडीओ दोपहर के करीब 12 बजे पशु आश्रय स्थल में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले आश्रय स्थल में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। सफाई कर्मी श्यामनारायण व रविंद्र के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने दोनों के निलंबन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा। तत्पश्चात वे शेड नंबर एक में पहुंचे जहां बहुत अधिक गंदगी थी। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न होने पर एडीओ राकेश श्रीवास्तव कर्मचारियों पर भड़क गए। उन्हें पूरे परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। परिसर में इधर-उधर पड़े गोबर को देखकर उन्होंने तत्काल उसे आश्रय स्थल में बने वर्मी कंपोस्ट के गड्ढे में रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पशुओं के चारा, पानी, रहने का स्थान, भूसा भंडारण आदि का भी मुआयना किया। इस मौके पर प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें