फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में शनिवार को एसडीम और सीओ सदर के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान बुलडोजर ने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया। सुरक्षा के दृष्टि से काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन

अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री के तेवर सख्त होने के बाद अधिकारियों ने भी कमर कस ली है। शनिवार को एसडीएम मनोज कुमार पाठक और सीओ अनिल कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने मुगलसराय कोतवाली के सामने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने सुभाष पार्क के समीप अवैध रूप से बनाये गए चाय व पानी की अस्थाई दुकानों को बुलडोजर की मदद से गिरवा दिया। इसके बाद टीम ने सड़क किनारे लगे बोर्ड को भी गिरा दिया। इस दौरान कइयों ने खुद से अपनी गुमटी और ठेला हटा लिया। टीम ने अग्रवाल पेट्रोल पंप पर सड़क के दोनों तरफ सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से जमींदोज करा दिया। इस दौरान टीम ने सरकारी भूमि बने लॉन संचालकों की ओर से बनाये गये सजावटी गेट को भी तोड़ दिया। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने पराग के पार्लर को भी तोड़ दिया गया। हालांकि पराग मिल्क पार्लर संचालक अशोक कुमार ने पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से परमिशन की बात कहीं गई। जबकि मौजूद पीडब्ल्रूूडी के एसडीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी में इस तरह की किसी भी परमिशन का कोई प्रावधान नहीं है। संचालक को किसी प्रकार की कोई परमिशन नहीं दी गई है।
आढ़तियों को अधिकारियों ने दिया समय
नगर में सरकारी भूमि हुए अतिक्रमण को हटाने के दौरान शनिवार को नई सट्टी में पहुंचे। इस दौरान टीम ने आढ़त को हटाने के प्रयाय किया। हालांकि वहां मौजूद आढ़त स्वामियों ने अधिकारियों से शाम तक का वक्त मांगा। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें शाम तक अवैध रूप से बनीं आढ़त को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें