फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Sun, 13 Sep 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सुरक्षा के भी बंदोबस्त किए गए हैं। पीडी शशिमौलि मिश्रा ने शनिवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।  
विज्ञापन

जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 28066 अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। इसके मद्देनजर जनपद को दो जोन व आठ सेक्टरों में विभाजित किया गया। इसकी निगरानी के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली प्रात: साढ़े दस से बारह और दूसरी पाली तीन से साढ़े चार बजे तक होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर शुचिता बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षकों को तैनात करने साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है। इसके लिए एक पर्यवेक्षक प्रशासन की ओर से तैनात किया गया है, वहीं परीक्षा को सम्पन्न कराने वाली निजी कम्पनी टीसीएस ने भी अपना पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। दोनों परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों पर पैनी नजर रखेंगे। दूसरी ओर भीड़ को नियंत्रित करने व आपात स्थिति से निबटने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। डीएम सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। यदि कहीं कोई भी गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें