बिजली कटौती को लेकर उप जिलाधिकारी आवास के बाहर नारेबाजी करने और घेराव करने के आरोप में चकिया उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद ने दो नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बिजली कटौती को लेकर सैदुपुर क्षेत्र से ग्रामीणों का हुजूम एसडीएम आवास के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। उप जिलाधिकारी द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 18 मार्च की शाम दो नामजद और अज्ञात 50 लोगों के साथ आवास पर आकर उत्तेजक नारेबाजी की। बताया कि वार्ता करने के दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर धमकी देने लगे। जिससे उनके आवास पर यह कार्य अशोभनीय रहा। उप जिलाधिकारी की तहरीर पर कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई आरंभ कर दी है ।
बोलोरो के धक्के से अधेड़ घायल
शिकारगंज। नेवाजगंज गांव के पास बोलोरों की चपेट आने से मुजफ्फरपुर गांव निवासी यार मुहम्मद (52) सोमवार को घायल हो गया । यार मुहम्मद सड़क पर फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। बाद में लोगों ने अधेड़ को नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। संवाद