फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नए सत्र में बच्चों को मिलेगी पाठ्य पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को इस बार सत्र की शुरूआत में ही पुस्तकें उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए पुस्तकें मुख्यालय स्थित केंद्र पर पहुंच गई है। जनपद में कुल 1185 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जहां पर कुल दो लाख 61 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को नए सत्र में प्रवेश करने से पहले किताबें उपलब्ध कराने का प्रयास विभाग कर रहा है। इसके लिए लगभग 19 लाख से अधिक पुस्तकों की आवश्यकता होगी। किताबे मंगाई जा रही हैं और इन्हें मुख्यालय स्थित पुस्तक केंद्र पर सुरक्षित रखा जा रहा है, ताकि सत्र से पहले ही उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र पर भेज कर बच्चों में बंटवा दिया जाए। मालूम हो कि पिछली बार पुस्तकों के देर से आने के कारण बच्चों की पढ़ाई पिछड़ी गई थी, लेकिन इस बार बच्चों की पढ़ाई पिछड़ने नहीं देने का विभाग का प्रयास जारी है।जिला पुस्तक केंद्र प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में प्रदेश सरकार द्वारा नए सत्र की पुस्तकें भेजी जा रही हैं। लगभग एक लाख से अधिक पुस्तकें आ चुकी हैं और पुस्तकों के आने का सिलसिला जारी है। इन्हें नए सत्र में बच्चों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें