फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था हाथ में लेने वालों के खिलाफ की जाएगी कठोर कार्रवाई

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम संजीव सिंह। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। डीएम संजीव कुमार ने कहा कि सावन माह, कांवड़ यात्रा और मुहर्रम में हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखी जाएगी। ताजिए के स्थान और जुलूस का रूट परंपरागत ही रहेगा। कोई नया रास्ता या नई परंपरा की शुरूआत नहीं की जाएगी। कहीं भी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। डीएम शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

धर्मगुरुओं और अधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक में डीएम संजीव कुमार ने कहा कि त्योहार लोगों के मेल मिलाप का साधन होना चाहिए। इसमें किसी तरह की खलल नहीं होनी चाहिए। निर्देश दिया कि ताजिये के रास्तों पर पर्याप्त साफ-सफाई, जर्जर व लटकते विद्युत तारों, खंभों को तत्काल ठीक करा लिया जाए। जल निगम विभाग खोदी गई सड़कों व रास्तों को तत्काल सही करा लें। कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेगा। शांति कायम रखने में सभी प्रशासन का सहयोग करें। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर पुलिस की नजर है। भड़काऊ पोस्ट न करें और न ही फारवर्ड करें। शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें