पीडीडीयू नगर। नगर स्थित कोटे की दुकानों से राशन ले रहे अपात्रों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई किए जाने की योजना बनाई जा रही है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने अपील की कि जिस किसी भी अपात्र ने किसी प्रकार राशन कार्ड बनवा लिया है तो उसे कार्यालय में देकर उसका समापन करवा ले। अन्यथा जांचोपरांत ऐसे कार्ड धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पीडीडीयू नगर श्याम लाल ने बताया कि पात्र गृहस्थी के लिए सरकार की ओर से कुछ मापदंड तय किए गए हैं। उन मापदंडों के अलावा किसी ने राशन कार्ड बनवाया है तो उसे नगर पालिका कार्यालय स्थित खाद्य आपूर्ति के क्षेत्रीय कार्यालय में आकर समाप्त करवा ले। वहीं पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही सभी पात्रों की जांच की जाएगी। इस दौरान किसी भी अपात्र का नाम सूची में मिलेगा तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।