फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सोशल मीडिया पर आपित्तजनक पाेस्ट करने वालों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के जरिये युवाओं को प्रभावित करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत जिले की पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की। शहर कोतवाली और देवगांव कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में युवकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर मारपीट और दबंगई का प्रदर्शन करते दिखाई दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और वीडियो में दिख रही बाइक को सीज कर दिया। युवकों की पहचान कोडर अजमतपुर गांव निवासी आदर्श चौहान, कोल बाजबहादुर निवासी कुंजेश जायसवाल और फरासटोला निवासी सत्यम गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की। उधर, देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि रेवसा गांव निवासी अमित कुमार को चिह्नित किया गया। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी, हथियारों का प्रदर्शन, गैंग संस्कृति का प्रचार या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें